विधवा ने MP में तहसीलदार पर 17 साल से यौन शोषण करने का लगाया आरोप; कहा- उनसे बेटा भी है
ग्वालियर (एमपी) में एक विधवा ने शत्रुघ्न सिंह नामक तहसीलदार पर 17 साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, तहसीलदार से उसका 11 साल का बेटा भी है जिसका डीएनए टेस्ट करा सकते हैं। बकौल तहसीलदार, महिला ₹10 लाख के लिए ब्लैकमेल कर रही है।