वेनेज़ुएला में आए शक्तिशाली भूकंप से पहले भारत में कई जगह कांपी धरती
वेनेज़ुएला में आए 2 शक्तिशाली भूकंप से पहले भारत के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि में पहले असम के गोलपारा में 3.7 तीव्रता और उदलगुड़ी में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।