वेनेज़ुएला में भूकंप आने की संभावना क्यों रहती है अधिक?
वेनेज़ुएला में भूकंप का खतरा इसलिए बना रहता है क्योंकि यह कैरिबियन और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेट्स की सक्रिय सीमा पर स्थित है। प्लेट्स के बीच लगातार दबाव बनता रहता है। जब दबाव बढ़ता है और प्लेट्स अचानक खिसकती हैं तो बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है जिससे भूकंप आते हैं। वेनेज़ुएला का ज़्यादातर हिस्सा दक्षिण अमेरिकी प्लेट पर है।