विनोद कांबली को अस्पताल में आया बुखार, हालत स्थिर होने तक नहीं हो सकेगी MRI प्रक्रिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मंगलवार को अस्पताल में बुखार आ गया। वह ठाणे (महाराष्ट्र) के आकृति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका इलाज करने वाली मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने कहा कि कांबली की एमआरआई करने की योजना थी लेकिन उन्हें बुखार आ गया इसलिए अब हालत स्थिर होने पर एमआरआई होगी।