विनोद कांबली को अस्पताल से मिली छुट्टी, भारतीय टीम की जर्सी पहनकर थामा बल्ला
ठाणे (मुंबई) के एक अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कांबली भारतीय टीम की जर्सी पहनकर हाथ में बैट लेकर अस्पताल से बाहर निकलते दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। कांबली को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।