विनोद कांबली का खुद से खड़े ना होने पाने का वीडियो हुआ वायरल, खराब स्वास्थ्य की लगी अटकलें
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का खुद से खड़े ना हो पाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद उनके खराब स्वास्थ्य की अटकलें लगने लगी हैं। वीडियो में कांबली के लड़खड़ाने के बाद लोग उन्हें सहारा देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "ईश्वर उन्हें जल्द ठीक करे।"