IIIT भागलपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विनोद तावड़े, कहा- सफलता को संस्कार से जोड़ें
IIIT भागलपुर के दीक्षांत समारोह में शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे सफलता को सिर्फ आर्थिक फायदे या सैलरी पैकेज से न मापें, बल्कि मूल्यों, चरित्र और ईमानदारी को भी बराबर महत्व दें। इस कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक शोभायात्रा से हुई।