विनेश आप देश की कोहिनूर हैं, जिनको मेडल चाहिए वे ₹15-15 में खरीद सकते हैं: बजरंग पूनिया
ओलंपिक सिल्वर मेडल के लिए रेसलर विनेश फोगाट की अपील खारिज होने के बाद बजरंग पूनिया ने एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "रुस्तम-ए-हिंद विनेश फोगट...आप देश की कोहिनूर हैं...जिनको मेडल चाहिए वे ₹15-15 में खरीद सकते हैं।" पूर्व डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के प्रदर्शन पर कहा था, "पहलवानों को पैसे लौटाने चाहिए...मेडल तो ₹15 में बिकेगा।"