विनेश की ओलंपिक्स में अयोग्यता को लेकर पीटी उषा और टीम के मेडिकल चीफ ने जारी किया बयान
पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल में रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा है, "भारतीय कुश्ती महासंघ ने फैसले को लेकर अपील की है।" टीम के मेडिकल चीफ डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने कहा, "उनका वज़न कम करने के लिए...बाल काटने और कपड़े छोटे करने जैसे प्रयास किए गए थे।"