विनेश को कांग्रेस ने जुलाना से दिया टिकट, हरियाणा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुईं महिला रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई से उम्मीदवार बनाया गया है। जेल में बंद सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार को सोनीपत से टिकट मिला है।