विनेश ने अंतिम पलों में टोक्यो ओलंपिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट को हराया, क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को मुकाबले के अंतिम पलों में हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। सुसाकी 2-0 से आगे थीं और विनेश ने अंतिम पलों में उन्हें टेक डाउन कर जीत दर्ज की।