विनेश ने देश के लिए जो किया उसे न भूलें: देशवासियों से नीरज चोपड़ा
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रेसलर विनेश फोगाट को लेकर कहा है, "मेडल मिलेगा तो बहुत अच्छा रहेगा। मेडल नहीं मिलने पर लोग खिलाड़ी को बहुत जल्दी भूल जाते हैं...मुझे बस इसी बात का डर है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं लोगों से यही अपील करता हूं कि जो विनेश ने अपने देश के लिए किया है उसे न भूलें।"