विनेश ने हरियाणा सरकार से कैश संग प्लॉट की मांग को लेकर आलोचनाओं का दिया जवाब
रेसलर-विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार से ₹4 करोड़ कैश के साथ प्लॉट की मांग को लेकर आलोचनाओं का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "₹2 लेकर ट्वीट करने वालों ज़रा ध्यान से सुनो! सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक...अब तक करोड़ों के ऑफर ठुकरा चुकी हूं। मैंने पूर्वजों से सीखा है कि हक छीना नहीं जाता, जीता जाता है।"