विनेश नहीं दे पाएंगी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल, दिल्ली HC ने राहत देने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि 7 सितंबर के सर्कुलर में तय किए गए मानदंड सभी पर समान रूप से लागू होंगे। विनेश ने मातृत्व के कारण कई टूर्नामेंट्स न खेल पाने का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी।