विनेश फोगाट अपने गांव में हुए समारोह में पड़ीं बीमार, तेज़ी से सांस लेती दिखीं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें हरियाणा स्थित गांव बलाली में सम्मान समारोह के दौरान रेसलर विनेश फोगाट की तबियत काफी खराब दिख रही है। एक अन्य वीडियो में विनेश तेज़ी से सांस लेते हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक्स से लौटने के बाद विनेश को बलाली में सम्मानित किया गया है।