विनेश फोगाट अपनी चचेरी बहन बबीता फोगाट के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट अपनी चचेरी बहन बबीता फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ राजनीतिक दल उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। विनेश ने इससे पहले कहा था कि वह सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी। पेरिस ओलंपिक्स से लौटने के बाद उनका अपने गांव में भव्य स्वागत किया गया।