विनेश फोगाट के ओलंपिक सिल्वर मेडल पर CAS का फैसला आने में क्यों हो रही है देरी?
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार, सीएएस ने रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स में जॉइंट सिल्वर मेडल दिए जाने के मामले में फैसला 13 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, सीएएस ने विनेश और आईओए से कुछ अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगे हैं और कुछ सवाल पूछे हैं जिनके जवाब उन्हें 11 अगस्त तक देने होंगे।