विनेश फोगाट के ओलंपिक्स फाइनल से अयोग्य घोषित होने पर रोने लगे उनके ताऊ महावीर फोगाट
रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने पर उनके ताऊ महावीर फोगाट रोने लगे और समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है कि विनेश का वज़न महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल बाउट के दिन अधिक पाया गया जिसके बाद उन्हें पेरिस ओलंपिक्स से अयोग्य घोषित कर दिया गया।