विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल याचिका पर CAS ने जारी किया 24 पेज का फैसला
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल याचिका को खारिज करने के बाद 24 पेज का विस्तृत फैसला जारी किया है। सीएएस ने माना कि विनेश को फाइनल मुकाबले से अयोग्य घोषित करने वाला नियम 'कठोर' था। हालांकि, सीएएस ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नियम तो नियम ही होते हैं।