विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार ने दिए विकल्प, कहा- ₹4 करोड़, प्लॉट या सरकारी नौकरी में से चुनें
हरियाणा सरकार ने खेल नीति के तहत कांग्रेस नेता व ओलंपियन विनेश फोगाट को ₹4 करोड़, 'ग्रुप ए' नौकरी व प्लॉट में से कोई एक इनाम चुनने का विकल्प दिया है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक्स में रेसलिंग के फाइनल मैच से पहले डिस्क्वॉलिफाय होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विनेश को सिल्वर मेडलिस्ट के समान इनाम देने का वादा किया था।