विनेश फोगाट ने अपनी एंडोर्समेंट फीस ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ तक की: रिपोर्ट
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल बाउट से अयोग्य घोषित हुईं रेसलर विनेश फोगाट द्वारा विज्ञापनों के लिए ली जाने वाली फीस में काफी उछाल आया है। बकौल रिपोर्ट, वह पेरिस ओलंपिक्स से पहले प्रत्येक एंडोर्समेंट डील के लिए लगभग ₹25 लाख चार्ज करती थीं लेकिन अब वह ₹75 लाख-₹1 करोड़ तक चार्ज कर रही हैं।