विनेश फोगाट ने जीता विधानसभा चुनाव, जुलाना सीट पर 15 साल बाद हुई कांग्रेस की वापसी
हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालीं ओलंपियन विनेश फोगाट 6,015 मतों के अंतर से चुनाव जीत गई हैं। विनेश ने चुनाव में 65,080 वोट हासिल कर बीजेपी प्रत्याशी योगेश बैरागी (59,065 वोट) को हराया है। गौरतलब है कि जुलाना में करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।