विनेश फोगाट ने फाइनल से पहले वज़न कराने की मांग की, एक घंटे में फैसला देना संभव नहीं था: CAS
सीएएस (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) ने कहा है कि अयोग्य घोषित हुईं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल से पहले एक और बार वज़न कराने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा, "सीएएस की ऐड हॉक प्रक्रिया तेज़ है लेकिन एक घंटे के भीतर योग्यता पर फैसला देना संभव नहीं था।"