विनेश फोगाट ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच रेलवे से दिया इस्तीफा
ओलंपियन विनेश फोगाट ने हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच शुक्रवार को रेलवे से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने X पर लिखा है, "भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।"