विनेश से हारने से पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हारी थीं सुसाकी, 82-0 था जीत का रिकॉर्ड
पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट से हारने वालीं जापानी रेसलर युई सुसाकी ने इससे पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हारा था। इस हार से पहले उनके जीत का रिकॉर्ड 82-0 था। टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता रहीं सुसाकी को मैच में विनेश ने अंतिम पलों में हराया था।