विनाशकारी बाढ़ में 5 फीट के फासले से ज़िंदा बचे भारतीयों की जान साड़ी ने कैसे बचाई?
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में तमिलनाडु के 21-तीर्थयात्री बाल-बाल बचे और अब भारत लौटे हैं। एक तीर्थयात्री ने बताया कि उनका वाहन भारतीय दूतावास के पास फंस गया था और अगर वह सिर्फ 5-फीट इधर-उधर होता तो सभी बह जाते। इसी दौरान रत्नकुमार और पत्नी पूंगुझली ने साड़ी को रस्सी बनाकर कीचड़ में फंसी 4-5 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।