वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में विनोद कांबली ने पृथ्वी शॉ से की मुलाकात
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ से मुलाकात की जिनकी तस्वीर सामने आई है। गौरतलब है, कांबली को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं, शॉ को मुंबई की विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था और वह वापसी के लिए काम कर रहे हैं।