वानखेड़े टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, न्यूज़ीलैंड की भारत पर 143 रन की हुई बढ़त
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड का दूसरी पारी में स्कोर 171/9 है और उसने भारत पर 143 रनों की बढ़त बना ली है। इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने भारत को पहली पारी में 263 रन पर ऑल-आउट किया था।