विनय कुमार को भारतीय टीम का गेंदबाज़ी कोच बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर विनय कुमार को गेंदबाज़ी कोच बनाना चाहते हैं। विनय कुमार 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी20I मैच खेल चुके हैं और इन मैचों में उन्होंने कुल 49 विकेट लिए हैं। वहीं, रिपोर्ट्स हैं कि अभिषेक नायर को गंभीर बल्लेबाज़ी कोच बनाना चाहते हैं।