विपक्ष का उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर DMK नेता ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु के राज्यसभा सांसद व डीएमके नेता तिरुची शिवा ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी जिसमें दावा किया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन 'INDIA' उन्हें उप-राष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार बना सकता है। शिवा ने कहा, "मुझे इस बारे में जानकारी नहीं और यह फैसला लीडरशिप करेगा। मैं यह बताने वाला व्यक्ति नहीं...मेरे नेता इसपर चर्चा कर रहे हैं।"