विपक्ष ने NEET परीक्षा पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा से किया वॉकआउट
विपक्ष ने सोमवार को एनईईटी परीक्षा पर चर्चा की मांग पूरी न होने को लेकर लोकसभा से वॉकआउट किया। दरअसल, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत कर दी थी। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम छात्र-छात्राओं को संदेश देना चाहते हैं कि एनईईटी का मुद्दा संसद के लिए ज़रूरी है।"