वापसी की तारीख तय नहीं: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स के स्पेसक्राफ्ट पर NASA
नासा ने कहा है कि थ्रस्टर टेस्ट में खामी और हीलियम रिसाव के कारण बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की वापसी अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। नासा के मुताबिक, अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सुरक्षित हैं। बकौल नासा, वह मिशन को 45 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर सकती है।