मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ गए: उद्योगपति के बेटे को मारने के बाद मंगेतर की इंस्टाग्राम स्टोरी
पुणे (महाराष्ट्र) में उद्योगपति के बेटे केतन अग्रवाल को किले से धक्का देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार मंगेतर सिया गोयल की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ सामने आई हैं। सिया ने घटना के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ गए।" एक अन्य स्टोरी में उसने लिखा था, "मेरे दिल को पता है तू यहीं है...वापस आ जा।"