वापस आकर 'पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता' का पोस्टर फाड़ दिया था: पदक से चूके शूटर बाबूता
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में चौथे स्थान पर रहने वाले शूटर अर्जुन बाबूता ने कहा है, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि चौथे स्थान पर रहने का मुझपर कितना प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जब वह भारत लौटे तो उन्होंने अपना बनाया हुआ 'पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट' का पोस्टर फाड़ दिया। उन्होंने कहा, "मैंने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया था।"