वेब सीरीज़ की तरह मिर्ज़ापुर में कोई कालीन भैया नहीं हैं: मिर्ज़ापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री और मिर्ज़ापुर (यूपी) से सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा है, "जैसे आप वेब सीरीज़ में देखते हैं वैसे मिर्ज़ापुर में कोई कालीन भैया नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "मिर्ज़ापुर बहुत शांत और सुंदर शहर है, यहां कोई कालीन भैया नहीं हैं, बस सुंदर कालीन हैं।" दरअसल, वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' अत्यधिक हिंसा और गुंडाराज दिखाया गया है।