रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन 3' में अभिनेता जयदीप अहलावत नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, जयदीप ने कास्ट जॉइन कर लिया है और वेब सीरीज़ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। 'द फैमिली मैन 3' को नॉर्थ-ईस्ट के नागालैंड में शूट किया जा रहा है और इसे 2025 की शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है।