विभाजन के 77 साल बाद पाकिस्तान में अपने परिवार से मिले पंजाब के 85 वर्षीय बुज़ुर्ग
भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद 77-साल से लुधियाना (पंजाब) में रह रहे 85-वर्षीय छोटा सिंह नामक बुज़ुर्ग बीते दिनों पाकिस्तान में अपने परिवार से मिले। अपने मुस्लिम परिवार से बिछड़ने के बाद उनका पालन-पोषण सिख परिवार ने किया। एक लोकल डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर उनकी कहानी शेयर की थी जिसके बाद एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने उनके परिवार को ढूंढ निकाला।