विभव कुमार को ज़मानत मिलने के बाद मालीवाल ने शेयर की 'द्रौपदी के चीरहरण' की तस्वीर
सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को ज़मानत मिलने के एक दिन बाद X पर 'द्रौपदी के चीरहरण' की तस्वीर शेयर की है। अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव पर मालीवाल ने थप्पड़ जड़ने व उनकी शर्ट खींचने का आरोप लगाया था। विभव को सशर्त ज़मानत मिली है।