वैभव ने रचा इतिहास, बने टी20 में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15-वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 514 गेंद खेलकर टी20 में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और वेस्टइंडीज के दिग्गज कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।