वैभव सूर्यवंशी को अगला 'सचिन' बनाने की तैयारी, BCCI ने कहा- उनपर पैनी नज़र रखे हुए हैं
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि वह वैभव सूर्यवंशी पर पैनी नज़र रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सूर्यवंशी देश के लिए लंबे समय तक योगदान दें...जैसे सचिन तेंदुलकर ने दिया।" सैकिया ने कहा, "हम बेहद सतर्क हैं कि उनका हर कदम सही हो...ताकि उनका करियर सिर्फ एक सीरीज़/साल का चमत्कार बनकर न रह जाए।"