वैभव सूर्यवंशी के घर विश्वकर्मा पूजा पर दिखी गाड़ियों की कतार, दिखा महंगा कलेक्शन
15-वर्षीय भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के समस्तीपुर (बिहार) स्थित घर पर गाड़ियों की कतार का वीडियो सामने आया है। दरअसल, वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा का वीडियो शेयर किया है जिसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा एक्सयूवी, टाटा कर्व और महिंद्रा स्कॉर्पियो समेत कई बाइकें नज़र आईं। वीडियो में उज्ज्वल गाड़ियों की पूजा करते नज़र आए।