वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए आयरलैंड में मिनटों में बिके सारे टिकट, बनाए गए अस्थाई स्टैंड्स
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू के बीच आयरलैंड के बेलफास्ट में भारत की टी20I सीरीज़ के टिकट मिनटों में बिक गए। क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने बताया कि टिकटों की मांग बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी और अधिक फैन्स के बैठने के लिए अस्थाई स्टैंड्स बनाए गए हैं। गौरतलब है, पहला T20I शुक्रवार को खेला जाएगा।