वैभव सूर्यवंशी को मिला IPL के शानदार प्रदर्शन का इनाम, इस टीम के साथ इंग्लैंड खेलने जाएंगे
बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए गुरुवार को भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी। आयुष म्हात्रे को टीम का कप्तान जबकि अभिज्ञान कुंडू को उप-कप्तान बनाया गया है और टीम में हरवंश सिंह व कनिष्क चौहान भी शामिल हैं। वहीं, आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 14-वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।