वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी झगड़े की सज़ा, मैच रेफरी ने BCCI को सौंपी सिफारिश: रिपोर्ट
इंडिया ए के 15 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के विशेन हलंबागे के बीच सुपर ओवर के बाद हुई झड़प पर कड़ा रुख अपनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट से अपने-अपने खिलाड़ी पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।