वैभव सूर्यवंशी को संजीव गोयनका ने दिया आशीर्वाद, वायरल हुआ सुनील गावस्कर का कमेंट
आईपीएल-2026 में मंगलवार को एलएसजी पर आरआर की जीत के बाद आरआर के 15-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने मुलाकात की और गोयनका ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने X पोस्ट में भी सूर्यवंशी की तारीफ की। इस दौरान कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने दोनों की बातचीत पर कमेंट किया, "मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा।"