वैभव सूर्यवंशी के साथ सेल्फी के लिए श्रीलंका में उमड़े फैंस, बाकी खिलाड़ियों को कर दिया इग्नोर

इंडिया ए के 15-वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका दौरे पर हैं और वहां फैंस में उनका क्रेज़ देखने को मिल रहा है। सामने आए वीडियो में वैभव के साथ तस्वीर लेने के लिए फैंस उन्हें घेरे हुए दिख रहे हैं। उनसे पहले ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी सहित अन्य खिलाड़ी गुज़रे लेकिन फैंस वैभव के आने पर उनकी तरफ दौड़ पड़े।

Load More