वैभव सूर्यवंशी की ज़बरदस्त बॉलिंग, एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मचाई सनसनी
बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर 15-वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन की ओर से नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ एक ही ओवर में दो विकेट लिए हैं। वैभव ने स्पिन गेंदबाज़ी के जाल में किशन लिंगदोह और इम्लिवती लेमतुर को आउट किया। इस मैच में वैभव बल्लेबाज़ी में कोई कमाल नहीं कर पाए।