वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शतकीय पारी में बाउंड्रीज़ से 93.06% रन बनाकर रचा विश्व रिकॉर्ड
आईपीएल का दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले आरआर के 14-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पुरुषों के टी20 में चौके-छक्कों से सर्वाधिक रन बनाकर शतक पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 101 रन की पारी में 94 रन (93.06%) चौके-छक्कों से बनाए। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 106 रनों में से 98 रन (92.45%) बाउंड्रीज़ से बनाए थे।