विमान को बम से उड़ाने के एक फर्ज़ी कॉल से एयरलाइंस को कितना नुकसान होता है?
हाल ही में बम की धमकियों के चलते उड़ानों के रूट्स बदले जाने से भारतीय एयरलाइंस को करोड़ों रुपयों का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। बम के एक फर्ज़ी कॉल से एयरलाइंस को ईंधन की डंपिंग, अनिर्धारित लैंडिंग, यात्रियों के रहने, विमान की ग्राउंडिंग और क्रू मेंबर्स को रिप्लेस करना पड़ता है जिसमें प्रति उड़ान ₹3 करोड़-₹20 करोड़ खर्च होते हैं।