विमान की सीटों पर युद्ध में मारे गए बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलिगेशन
अमेरिका संग शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल जिस विमान से पाकिस्तान पहुंचा उनकी सीटों पर युद्ध में मारे गए बच्चों की याद में उनकी तस्वीरें व उनके बैग-जूते रखे हुए थे। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद-बगेर गालिबफ ने इसकी तस्वीर शेयर कर X पर लिखा, "विमान में मेरे सहयात्री।" प्रतिनिधिमंडल में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।